उज्जैन संभाग के नए कमिश्नर  आनंंद कुमार शर्मा ने आज पदभार ग्रहण किया

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

उज्जैन,24फरवरी2020। उज्जैन संभाग के नए कमिश्नर 2001 बैच के आईएएस अधिकारी आनंंद कुमार शर्मा ने आज सोमवार को उज्जैन संभाग के कमिश्नर का पदभार ग्रहण कर लिया है।
इसके पूर्व श्री शर्मा सागर में कमिश्नर तथा विदिशा एवं राजगढ़ जिले में कलेक्टर के पद पर कार्य कर चुके हैं। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने संभागायुक्त एवं कलेक्टर कार्यालय का निरीक्षण किया तथा अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर कलेक्टर शशांक मिश्र, अपर आयुक्त पीएल कतरोलिया, अपर कलेक्टर जीएस डाबर, उपायुक्त राजस्व एसके भंडारी, संयुक्त आयुक्त विकास सीएल डोडियार एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *