कोलकाता: हिरासत में लिए गए BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

नई दिल्ली, 7फरवरी2020/नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में रैली निकाल रहे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को हिरासत में लिया गया है. इस रैली की शुरुआत कोलकाता के टॉलीगंज फेरी से होने वाली थी. जैसे ही बीजेपी नेताओं ने रैली की शुरुआत की, तभी कोलकाता पुलिस ने सभी नेताओं को हिरासत में ले लिया.
बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय सीएए के समर्थन में अभिनंदन रैली निकाल रहे थे और इसके लिए उन्होंने पुलिस से इजाजत भी नहीं ली थी. यही कारण है कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया.
पुलिस के मुताबिक, ‘भाजपा नेता पुलिस की अनुमति के बिना कथित रूप से मार्च आयोजित करना चाहते थे जिसके बाद उन्हें पुलिस वैन में हिरासत में लिया गया और स्थान से दूर ले जाया गया.’
(साभार-आज तक)

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *