जिला जेल और बाल संप्रेषण गृह में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम 13 फरवरी 2020/ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 12 फरवरी को श्री विष्णु कुमार सोनी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में एवं सुश्री नेहा उपाध्याय न्यायाधीश द्वारा जिला जेल, आंगनबाड़ी प्रशिक्षण केंद्र एवं बाल संप्रेषण गृह में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।

जिला जेल रतलाम में आयोजित शिविर में श्री विष्णु कुमार सोनी द्वारा बंदियों से उनकी समस्याएं, स्वास्थ्य, भोजन एवं रहन-सहन आदि तथा उनके विचाराधीन प्रकरणों के बारे में एवं उनके प्रकरणों में पैरवी कर रहे अधिवक्ताओं की जानकारी प्राप्त की तथा विधिक सहायता द्वारा निःशुल्क कानूनी मदद उपलब्ध कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया तथा शिविर में उपस्थित सभी जेल बंदियों को उनके विधिक अधिकारों से जागरूक कर उनसे संबंधित समस्याओं का निराकरण किया गया। शिविर में श्री आर.आर. डांगी जेल अधीक्षक, श्री विद्याभूषण प्रसाद उपजेल अधीक्षक तथा जेल स्टाफ आदि मौजूद रहे।

श्री विष्णु कुमार सोनी ने बाल संप्रेषण गृह बिरियाखेड़ी में बच्चों से की समस्याएं सुनी एवं उनके स्वास्थ्य, खान-पान, रहन-सहन की जानकारी प्राप्त तथा उचित दिशा-निर्देश दिये। महिला आंगनबाड़ी प्रशिक्षण केंद्र बिरियाखेड़ी में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न ग्रामों की महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। महिलाओं को संबोधित करते हुए घरेलू हिंसा, भरण-पोषण, दहेज प्रतिषेध, पीडित प्रतिकर, श्रम एवं महिलाओं के उत्थान के संबंध में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम में उपलब्ध करवाई। कार्यक्रम उपरांत महिलाओं से उनकी समस्याएं पूछी, तत्पश्चात् प्रचार-प्रसार पेम्प्लेट्स वितरण करवाएये।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *