रतलाम,1फरवरी(खबरबाबा.काम)/जिले में वाहन चोरों की सक्रियता भी लगातार बढ़ती जा रही है। वाहन चोर आए दिन वाहन चुराकर ले जा रहे है। स्टेशनरोड से वाहन चोर एक साथ दो बाइक चुरा ले गए वहीं एक अन्य बाइक आलोट से चोरी हो गई।
उजाला होटल के पास वाली गली स्टेशनरोड से दो मोटर साइकलें अंशुल पिता हेमंत चतुर्वेदी की चोरी हुई है। अंशुल के मकान के बाहर दो बाइक खड़ी थी कि अज्ञात व्यक्ति एक साथ दो मोटरसाइकलें चुरा ले गया। वाहन नदारत पाकर चोरी का पता चला, वैसे ही इसकी सूचना स्टेशनरोड थाना पुलिस को दी।
बहरहाल, स्टेशनरोड थाना पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ वाहन चोरी का मामला दर्ज कर वाहनों की तलाश शुरू कर दी है।
एक अन्य मोटरसाइकल वाहन चोर आलोट के रानीपुरा से चुरा ले गए। मोटरसाइकल घर के बाहर खड़ी थी। रानीपुरा मेनरोड आलोट रहवासी परोक्ष पिता अनिल कुमार भरावा ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोटरसाइकल घर के बाहर खड़ी थी कि 30 जनवरी की रात को अज्ञात व्यक्ति मोटर साइकल चुराकर ले गया। फरियादी ने वाहन को नदारत पाकर आसपास तलाश की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल पाया। आलोट थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चोर के खिलाफ वाहन चोरी का केस दर्ज किया।
युवक के गले में चाकू के रिग्गे मारे
मेवातीपुरा आलोट रहवासी सद्दाम पिता अब्दुल की रिपोर्ट पर एक युवक के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया।
फरियादी सद्दाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कल रात को वह आलोट बसस्टेंड पर था कि तभी अफरोज नामक युवक ने उसके साथ गालीगलौज एवं मारपीट की। आरोप है कि उसके हाथ व गर्दन पर चाकू से रिग्गे मारकर जान से मारने की धमकी दी।
मारपीट-
ताल पुलिस ने सांगाखेड़ा रहवासी रमेश की रिपोर्ट पर राजेन्द्रसिंह के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया। फरियादी के मुताबिक ट्रेक्टर की लेनदेन की बात को लेकर कथित राजेन्द्रसिंह ने गालीगलौज एवं मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर जान से मारने की धमकी दी।
ईदगाह के पीछे जावरा रहवासी बद्रीलाल की रिपोर्ट पर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का अपराध दर्ज किया। फरियादी के साथ जगदीश, गोपाल व कालू नामक युवक ने गालीगलौज कर मारपीट की जिससे फरियादी को चोट आई।
आलोट पुलिस ने कुम्हार मोहल्ला आलोट रहवासी जगदीश कचरूलाल की रिपोर्ट पर कन्हैयालाल नामक व्यक्ति के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक कथित ने फरियादी के साथ पैसे की लेनदेन को लेकर गालीगलौज एवं मारपीट कर धमकी दी।
खेत में पानी पिलाने पर मारपीट
खेत में पानी पिलाने की बात पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। शिवगढ़ थाना पुलिस ने समरथ पिता लक्ष्मण निवासी कुंवरापाड़ा की रिपोर्ट पर जगदीश के खिलाफ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। फरियादी खेत पर था कि तभी जगदीश नामक युवक ने खेत में पानी की बात को लेकर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
जिले के अपराध समाचार: वाहन चोर भी सक्रीय, तीन वाहन चोरी, युवक के गले पर चाकू से रिग्गे मारे
Leave a Comment



