रतलाम,16फरवरी(खबरबाबा.काम)। होमगार्ड कॉलोनी रहवासी सरफराज खान की चिंगीपुरा में सोमनाथ मंदिर के पास दुकान है। सरफराज दुकान बंद कर गया था और अगले दिन सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा। दुकान खोली तो गल्ला खाली नजर आया। गल्ले में तकरीबन 52 हजार रुपए रखे हुए थे जो चोरी हो गए। उसने पुलिस को सूचना दी। स्टेशनरोड थाना पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया।
बस से सामान चोरी
रतलाम। पावर हाउस रोड पर बीमा ऑफीस के पास खड़ी बस से अज्ञात व्यक्ति एलसीडी बैटरी चुरा ले गया। चोरी गया सामान 33 हजार कीमत का बताया जाता है। बस से सामान चोरी का पता चलने पर फरियादी लेहरूलाल पिता सुखदेव शर्मा निवासी कस्तुरबानगर ने स्टेशनरोड थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया।
जवाहरनगर में घर की छत व आंगन से सामान चोरी
रतलाम। जवाहरनगर बीमा अस्पताल के पीछे एल 83 व एल 84 में बीती रात को चोरी की वारदात हो गई।
नितीन वोरगावकर जवाहरनगर बीमा अस्पताल के पीछे ने औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को सूचना दी कि उसके मकान के आंगन से अज्ञात व्यक्ति सामान चुरा ले गया। वोरगांवकर ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसके यहां आंगन में कुर्सियां, गलिया, स्टूव व सौफे की गादियां रखी थी कि अज्ञात व्यक्ति मौका पाकर चुरा ले गया। इसी क्षेत्र रहवासी सौरभ बारपूते ने भी घर की छत से चादर सेट चोरी जाने की सूचना दी। पुलिस आवेदन पर जांच कर रही है।
सात लाख के लिए बनाया दवाब, नौ पर प्रकरण दर्ज
रतलाम। बाजना थाना पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर नौ लोगों के खिलाफ गालीगलौज एवं मारपीट का मामला भादवि की धारा सहित सिविल सहकारी संरक्षण अधिनियम में अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कि गांव के ही आठ-नौ लोगों ने रास्ता रोककर गालियां देकर उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि 15-20 दिन पहले चारा भी जला दिया था और सात लाख रुपए देने का दबाव बना रहे थे। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि उसे कुंए पर पानी भी भरने नहीं दिया जा रहा और थाने में शिकायत करने के लिए धमकाया गया।
जिले के अपराध समाचार:1. दुकान और घरों में चोरी की वारदात, बस से भी सामान चोरी 2.सात लाख रुपए के लिए बनाया दबाव, 9 के खिलाफ प्रकरण दर्ज
Leave a Comment


