थोड़ी देर में अहमदाबाद पहुंचेंगे डोनाल्ड ट्रंप, मोदी का ट्वीट- दोस्ती बढ़ाएगा ये दौरा

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read

नई दिल्ली, 24फरवरी2020/अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंच रहे हैं. बतौर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ये पहला दौरा है ऐसे में भारत में उनके स्वागत के लिए काफी तैयारियां की गई हैं. सुबह 11.40 बजे अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी पत्नी मेलानिया के साथ गुजरात के अहमदाबाद पहुंचेंगे, जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे. दोनों नेता आज अहमदाबाद में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
डोनाल्ड ट्रंप के दौरे के बड़े अपडेट:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह ट्वीट किया. पीएम मोदी ने लिखा, ‘भारत आपकी यात्रा का इंतजार कर रहा है. ये दौरा दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करेगा. आपसे जल्द ही अहमदाबाद में मुलाकात होगी.
ट्रंप के दौरे के लिए उत्साह, वाराणसी में हुआ यज्ञ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे के लिए देशभर में उत्साह है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी इस दौरे के लिए उत्साह है, यहां पर पाणिनि कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा के लिए हवन किया. यज्ञ करने वालीं वेद पाठी छात्राओं का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप के आगमन से भारत की तकनीक अधिक उन्नतशील होगी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अहमदाबाद पहुंचने से पहले उनकी सुरक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं. सोमवार सुबह अमेरिकी सुरक्षा सर्विस की टीम अहमदाबाद पहुंची. यहां उनके साथ स्नाइफर डॉग भी आए जिन्होंने सुरक्षा का जायजा लिया.
अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यक्रम…
अपने 36 घंटे के दौरे के लिए डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी, बेटी, दामाद और एक बड़ी टीम के साथ भारत पहुंच रहे हैं. इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप भारत में तीन शहरों का दौरा करेंगे. उनका दौरा अहमदाबाद से शुरू होगा और फिर शाम को वो आगरा पहुंचेंगे, जहां पर वो ताजमहल का दीदार करेंगे.
सुबह 11.40 बजे: डोनाल्ड ट्रंप का विमान अहमदाबाद पहुंचेगा.
दोपहर 12.00 बजे: एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, डोनाल्ड ट्रंप का रोड शो शुरू होगा.
दोपहर 12.20 बजे: दोनों नेता साबरमती आश्रम पहुंचेंगे, जहां पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे.
दोपहर 01.10 बजे: दोनों नेता मोटेरा स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां पर नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम होगा.
शाम 03.30 बजे: डोनाल्ड ट्रंप आगरा के लिए रवाना होंगे.
शाम 4.45 बजे: अमेरिकी राष्ट्रपति का विमान आगरा पहुंचेगा.
शाम 5.15 बजे: अमेरिकी राष्ट्रपति, फर्स्ट लेडी ताज महल देखने पहुंचेंगे.
गुजराती व्यजंनों का स्वाद चखेंगे ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति की मेहमाननवाजी में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जा रही है. डोनाल्ड जब अहमदाबाद पहुंचेंगे, तो उन्हें गुजराती व्यंजन चखाए जाएंगे. डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप के नाश्ते के लिए फॉर्च्यून सिग्नेचर कुकीज़, नायलॉन खमन, ब्रोकोली और कॉर्न समोसा और दालचीनी एप्पल पाई जैसी डिशों को तैयार किया गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति के खाने की जिम्मेदारी मशहूर शेफ सुरेश खन्ना को दी गई है.
(साभार-आज तक)

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *