दाऊदी बोहरा समाज महिला मण्डल के फन फेयर का शुभारम्भ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा किया गया

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 17 फरवरी 2020/ दाऊदी बोहरा समाज महिला मण्डल द्वारा बुरहानी हाल सेफी मोहल्ला में 16 फरवरी को आयोजित फन फेयर का शुभारंभ कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान द्वारा किया गया।

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में महिलाओं से बच्चों की खासतौर पर लडकियों की परवरिश पर ज्यादा ध्यान देने के लिए कहा तथा आयोजन की सराहना भी की। इस दौरान बोहरा समाज के आमील साहब, श्री सलीम आरिफ, श्री जोहर हुसैन सैफी, श्री शब्बीर सेठ, मुस्तफा महूँवाला, श्री अली असगर कलकत्तावाला, श्री जक्कू भाई पेटीवाला आदि ने श्रीमती रूचिका चौहान का सम्मान किया। प्रदर्शनी का आयोजन हिज हाईनेस श्री सैय्यदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब की रजा मुबारक से किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *