धूम्रपान निषेध अभियान: पहले दिन ही पुलिस ने मारी फिफ्टी, सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करते 50 अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई,जानिए कितना वसूला जुर्माना

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read

रतलाम,7 फरवरी(खबरबाबा.काम)। सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान और तंबाकू खाकर थूकने वाले लोगों के खिलाफ चलाए गए पुलिस के अभियान के पहले दिन ही जोरदार कार्रवाई हुई। पुलिस ने 50 से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला।
जानकारी के अनुसार जिले भर में एसपी गौरव तिवारी के निर्देश के बाद गुरूवार से अभियान की शुरूआत की गई है। जिलें के सभी थानों को सार्वजनिक रूप से धुम्रपान करने वालें एवं तम्बाकू खाकर इधर उधर थुकने वालों पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए है। निर्देश के बाद सभी थानों की पुलिस ने सार्वजनिक जगहो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस, सिनेमा हाल, बगीचे, स्टेशन, बस स्टैण्ड, चौराहे आदि पर जांच की और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करते पाए जाने पर ऐसे लोगों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की और उन्हें तंबाकू का सेवन न करने की समझाइश भी दी । एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि अभियान के पहले दिन शुक्रवार सुबह तक अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस ने 54 लोगों के खिलाफ सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करते पाए जाने पर कार्रवाई की और कुल 10 हजार 800 का जुर्माना वसूला।
बना हुआ है कानून
केंद्र सरकार ने पब्लिक प्लेस पर धूम्रपान न करने का कानून बना रखा है। राज्य सरकारों को इस पर प्रभावी रोकथाम के निर्देश भी दिए जा चुके हैं। नए निर्देशों के बाद अब लोगों के लिए पब्लिक प्लेस पर धुएं के छल्ले उड़ाना या पान मसाला खाकर थूकने वालों पर शिकंजा कसा जा सकेगा।
एसपी तिवारी ने बताया विश्व कैंसर दिवस पर तम्बाकू उत्पादों के इस्तेमाल के लिए स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा जनजागरूकता फैलाई गई है । सार्वजनिक स्थलों पर पुलिसकर्मी अगर किसी शख्स को सरेआम धूम्रपान करते हुए पकड़ेंगे तो उससे 200 रुपये जुर्माना वसूलेंगे। अगर कोई व्यक्ति जुमार्ना नहीं देता है तो उसका चालान किया जाएगा। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश होकर जुमार्ना अदा करना होगा। शहर और जिले में एसपी के निर्देश पर गुरुवार से कार्रवाई शुरू भी हो चुकी है ।
पहले दिन कहां कितनी हुई कार्रवाई
थाना कार्रवाई वसूला जुर्माना
माणकचौक थाना 6 1200
स्टेशन रोड 8 1600
डीडीनगर 11 2200
आईए थाना 6 1200
सरवन 3 600
जावरा शहर 4 800
कालूखेडा. 5 1000
रिंगनोद. 3 600
आलोट. 3. 600
ताल. 5. 1000

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *