नागरिकों को 2 मार्च से यहां से मिलेगी भू-अभिलेखों की प्रतिलिपियां

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 29 फरवरी 2020/ भू-अभिलेख प्रतिलिपि निर्धारित दरों पर भू-स्वामियों को प्रदान करने हेतु एमपी ऑनलाइन को प्राधिकृत सेवा प्रदाता नियुक्त किया गया है, जिसके तहत वेब जीआईएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से आम नागरिकों को शासन द्वारा निर्धारित दरों पर एमपी ऑनलाइन कियोस्क द्वारा भू-अभिलेख की प्रतिलिपियां प्रदान करने हेतु अधिकृत किया गया है।
आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त ग्वालियर द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार उक्त प्रक्रिया का शुभारंभ 2 मार्च 2020 को मध्यप्रदेश के सभी जिलों में एमपी ऑनलाइन के सभी कियोस्क सेंटरों पर समारोहपूर्वक किया जायेगा। जिला स्तर पर कार्यक्रम के लिए आवश्यकता अनुसार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी एमपी ऑनलाइन कियोस्क पर आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए लगाने के निर्देश तहसीलदारों को जारी किए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *