रतलाम,27 फरवरी2020। बिबड़ोद रोड स्थित प्राचीन नागेश्वर महादेव मंदिर पर तीन दिवसीय स्थापना महोत्सव सम्पन्न हुआ। महोत्सव के समापन में बुुुुधवार को भगवान की प्रतिष्ठा कर शिखर पर धर्म ध्वजा फहराई गई। इसके बाद भंडारा भी आयोजित किया गया।
तीन दिवसीय महोत्सव के प्रथम दिन यज्ञ का शुभारंभ हुआ और अंतिम दिन पूर्णाहुति पश्चात शिव परिवार को विराजमान किया गया। इससे पूर्व शिव परिवार का पूजन हुआ। महाप्रसादी एवं भजन के कार्यक्रम के साथ महोत्सव संपन्न हो गया। भजन के दौरान महिलाओं ने नृत्य कर श्रद्धा-भक्ति का परिचय दिया। इस दौरान वरिष्ठ नेता ईश्वरलाल पाटीदार, श्री आदर्श नागेश्वर महादेव भक्त मंडल के बबला पहलवान, जमना लाल बंजारा, कपिल भाई, कैलाश पहलवान, विशाल पहलवान शर्मा,राजेन्द्र बंजारा,मनोज शर्मा,नवनीत सोनी,राजेन्द्र शर्मा आदि एवं समस्त बंजारा परिवार आदि भक्त मंडल के समस्त सदस्यगण मौजूद रहे।



