रतलाम,14फरवरी(खबरबाबा.काम)/फन ए रतलाम का आयोजन रविवार 16 फरवरी को शहर के दो बत्ती क्षेत्र से लेकर अंबेडकर ग्राउंड तक किया जाएगा.इसकी तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान तथा पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते हुए विभिन्न कार्यों के लिए दिशा निर्देश दिए.
इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ,सहायक कलेक्टर सुश्री तपस्या परिहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार, निगमायुक्त एस. के. सिंह ,ट्रैफिक डीएसपी विलास वाघमारे आदि उपस्थित थे.
उल्लेखनीय है कि सेहत और फन से भरपूर फन ए रतलाम आयोजन में फूड जोन, सेल्फी कॉर्नर, रॉक बैंड ,जुंबा , ढोल मलखंब , टैटू आर्टिस्ट ,नेल आर्टिस्ट, स्केच आर्टिस्ट ,फन, गेम्स इत्यादि रहेंगे .निशुल्क रक्त जांच की सुविधा रहेगी .बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा डोनेट ए बुक का संदेश भी दिया जाएगा. अन्य कई आयोजन भी रहेंगे .फन ए रतलाम का आयोजन रविवार को सुबह 6:30 बजे से लेकर 9:30 बजे तक किया जाएगा.
यातायात व्यवस्था में रहेगा बदलाव

फन ए रतलाम आयोजन रविवार को,कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक ने तैयारियों का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए
Leave a Comment


