भारतीय वन सेवा अधिकारियों के तबादले

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

भोपाल,4फरवरी2020/ राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के 25 अधिकारियों को स्थानान्तरित करते हुए नवीन पद्स्थापना आदेश जारी किए हैं। वन संरक्षक सीधी श्री बृजेन्द्र झा को मुरैना और उप वन संरक्षक श्री अशोक कुमार को उप-संचालक संजय टाइगर रिजर्व, सीधी पदस्थ किया गया है।

वन मंडलाधिकारियों में श्री संजीव झा को छतरपुर वन मंडल, श्रीमती राखी नंदा को राज्य वन विकास निगम, श्री एस.के.एस. तिवारी को छिंदवाडा, श्री एन.एस. यादव को सिवनी, डॉ. अनुपम सहाय को बड़वानी, श्री गौरव चौधरी को दक्षिण बालाघाट, श्री बृजेन्द्र श्रीवास्तव को उत्तर बालाघाट, श्री संजय कुमार चौहान को मंदसौर, श्री के.एस. पट्टा को डिंडौरी और श्री एम.पी. सिंह को सीधी वन मंडल में स्थानान्तरित किया गया है।

वनमंडलाधिकारी श्री एम.एल. हरित को झाबुआ वन मंडल, श्री टी.एस. सूलिया को इंदौर, श्री अनुराग कुमार को दक्षिण बालाघाट, श्री ए.ए. अंसारी को खंडवा, श्री नरेश दोहरे को हरदा, श्री शिवाजी त्रिपाठी को उप वन संरक्षक प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख कार्यालय भोपाल, श्री प्रकाश कुमार वर्मा को पालपुर कूनो, श्री पी.डी. ग्रेबियाल को दक्षिण बैतूल, श्री राजवीर सिंह विदिशा, श्री महेन्द्र सिंह उइके को दक्षिण सागर, श्री ग्रजेश कुमार बरकडे को उप-संचालक कान्हा टाइगर रिजर्व मंडला, श्री सियाराम सिंह मेहता को सेंधवा और श्री कमल सिंह मसराम को राज्य वन अनुसंधान संस्थान जबलपुर स्थानान्तरित किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *