रतलाम:खरीददारों को आकर्षित कर रही है खादी प्रदर्शनी

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 4 फरवरी 2020/ नेहरू स्टेडियम मार्केट चौपाटी कालें घोडे के पास प्रदर्शित खादी प्रदर्शनी खरीददारों को आकर्षित कर रही है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में राज्य शासन द्वारा खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन कर उत्पादों पर 30 प्रतिशत तक विशेष छूट दी जा रही है।

आम नागरिक प्रदर्शनी का लाभ प्रति दिवस नेहरू स्टेडियम मार्केट चौपाटी कालें घोडे के पास दोपहर 12:30 बजे से रात्रि 09:30 बजे तक ले सकते है। 10 दिवसीय प्रदर्शनी में खादी वस्त्रों पर विशेष छूट का लाभ आम नागरिकों को दिया जा रहा है। प्रदर्शनी में उत्तम गुणवत्ता के खादी वस्त्रो की विशेष श्रृंखला उपलब्ध है जिनमें सूती खादी वस्त्र, पोली खादी वस्त्र, खादी सिल्क साड़ियां, खादी कुर्ते, शर्ट, जैकेट, शुद्ध जम्मू कश्मीरी ऊन से बनी शाल, कम्बल, हर्बल प्रोडक्ट विजयसागर लकडी, जैविक उत्पाद, शहद, कई प्रकार के आचार, आवंले का मुरब्‍बा, सोस, शैम्‍पू तथा अन्य कई ग्रामोद्योग सामग्री विक्रय हेतु उपलब्ध है। सभी प्रकार के खादी वस्त्रो पर 30 प्रतिशत तक छूट रहेगी एवं विंध्या वैली पर 20 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *