रतलाम:स्लम बस्ती में आऊट रीच केम्प आयोजित

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 3 फरवरी 2020/ सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर नानवारे ने बताया कि राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम अंतर्गत रतलाम शहर में स्लम बस्ती शिव शंकर कालोनी जावरा रोड़ पर आऊट रीच केम्प रखा गया जिसमे गर्भवती महिलाओ, धात्री महिलाओ व किशोरी बालिकाओ का स्वास्थ्य परीक्षण डा. पिंकी बोरीवाल, डा. शहनाज सैय्यद द्वारा किया गया।

प्रभारी बीईई रतलाम शहर लोकेश वैष्णव ने बताया कि 12 गर्भवती महिलाओ सहित 165 अन्य महिलाओं व बच्चियों के स्वास्थ्य परीक्षण ब्लड प्रेशर जाँच व 30 वर्ष से ऊपर की महिलाओ की शुगर जाँच की । गंभीर रोगी को टीआईटी रोड़ यूपीएचसी पर नियमित जाँच व इलाज हेतु रेफर भी किया गया । सुपरवाईजर नईम खान, एएनएम शकिला, शकुन्तला, आशा व माया ने स्वास्थ्य परीक्षण मे सेवाए दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *