रतलाम के शिक्षक बने राज्यपाल के निजी सचिव, शिक्षक सांस्कृतिक संगठन ने किया स्वागत

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,26फरवरी(खबरबाबा.काम)। मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री लालजी टंडन के निजी सचिव बनने पर रतलाम जिला बीएसपी कार्यालय में पदस्थ बीएससी ज्ञानेश्वर परिहार उच्च श्रेणी शिक्षक का शिक्षक सांस्कृतिक संगठन के सदस्यों ने अभिनंदन कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।
मंच द्वारा उनको गुलदस्ता भेंट कर आगामी दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वाह करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की । इस अवसर पर मंच अध्यक्ष दिनेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम जाट, श्याम सुंदर भाटी,रमेश उपाध्याय, मदन लाल मेहरासर और दिलीप वर्मा, सुल्तान सिंह चंद्रावत, नूतन मजावदिया, अतुलकर, आराधना निगुड़कर, अनीता चौहान, महेंद्र राठौड़ आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *