रतलाम: चांदनीचौक में सराफा व्यापारी का रुपयों से भरा बैग किया गायब,मुनीम के साथ हुई वारदात, सीसीटीवी फुटैज में एक छोटा बालक और युवक वारदात को अंजाम देते आ रहे नजर

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,11फरवरी(खबरबाबा.काम)। मंगलवार शाम को शहर के मध्य चांदनी चौक क्षेत्र से एक बालक और कुछ युवक सर्राफा व्यापारी का रुपयों से भरा बेग लेकर रफू-चक्कर हो गए।बैग में लाखों रुपए होना बताया जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर यूवको की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार रत्नम बुलियन की दुकान पर नरेंद्र नामक व्यक्ति वर्षों से मुनीम का कार्य करता है। मंगलवार शाम को वह दुकान से रुपए से भरी थैली लेकर दुकान मालिक विजय चाणोदिया के निवास सेठ जी के बाजार पर रखने जा रहा था।चांदनी चौक स्थित आजाद चौक गोल चक्कर में मुनीम का दुपहिया वाहन खड़ा हुआ था। रुपयों से भरा बैग लेकर मुनीम आजाद चौक गया, जहां वह गाड़ी निकाल रहा था, उसी दौरान एक बालक उसके पीछे आया और ध्यान भटंकाकर रुपयों के भरा बैग लेकर रफुचक्कर हो गया। घटना की सूचना मिलते ही माणक चौक थाना प्रभारी अयुब खान सहित अन्य पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल चांदनी चौक पहुंच गए तथा आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी।सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में सर्राफा व्यापारी भी माणक चौक थाने पहुंच गए थे।

बालक के साथ और युवक भी शामिल
पुलिस ने घटना के बाद क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसमें घटना सामने आई ।सीसीटीवी कैमरा में रुपयों से भरा बैग ले जाते हुए बालक दिखाई दे रहा है। वही उसके साथ कुछ युवक भी शामिल दिखाई दे रहे हैं ।आशंका है कि बदमाशों ने पूरी रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया।बैग में कितने रुपए थे इसकी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि रुपए लाखों में थे ।पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *