रतलाम,23फरवरी(खबरबाबा.काम)। पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी चोरी की वारदातें नहीं रुक रही है, उल्टे चोर और ज्यादा वारदातें कर पुलिस को चुनौती दे रहे है । बीती रात नामली क्षैत्र में चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने पलसोड़ा में दस मकानों के ताले चटका दिए। शुक्र तो यह रहा कि एक ही मकान से बदमाश को पांच हजार की नगदी हाथ लग पाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।वहीं पंचेड़ मे भी चोरी की वारदात होने की जानकारी सामने आई है।

घटना पास के गांव पलसोड़ा की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने गांव में उन्हीं मकानों को निशाना बनाया जहां ताले लटके थे। बताया जाता है कि ताले लगे मकानों में ग्रामीणजन खेतीबाड़ी का सामान सहित उपज (माल) को रखते है जबकि रहते दूसरे मकान में है, इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने रात को एक साथ तकरीबन आठ-दस मकानों के ताले चटका दिए लेकिन बदमाशों को सभी मकानों में कुछ भी हाथ नहीं लग पाया। बताया जाता है कि बदमाश केवल एक मकान से मजदूर के रखे तकरीबन सात हजार के लगभग चुरा ले गए है। ताले चटकाने की घटना वरदीचंद राठौड़, रामचन्द्र आंजना, सेवाराम आंजना, हीरालाल दरबार, रतनलाल व्यास, अशोक टेलर, बाबुलाल सोनी, नागूलाल राठौड़, बिहारीलाल पटेल के यहां हुई है। बताया जाता है कि ताले चटकाने के लिए बदमाशों ने मकानों में रखी पेटियों और पर्स सहित अन्य सामान को टटोला लेकिन कुछ भी ले जा नहीं सके। बदमाश रकम और नगदी चुराने की नीयत से आए थे चूंकि इन सभी मकानों में केवल खेती का सामान सहित कृषि उपज रखी जाती थी जिस वजह से बदमाशों को कहीं से भी जेवर या कीमती सामान और नगदी नहीं मिल पाए। केवल एक मकान से बदमाश नकदी सात हजार ले जाने की सूचना मिली है। बताते हैं कि यह रुपया भी मजदूर के रखे हुए थे।
एक साथ दस मकानों के ताले चटकाने का पता चलते ही गांव में खबर आग की तरह फैल गई और लोगों की भीड़ उन मकानो पर पहुंच गई। उधर सूचना मिलते ही नामली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और ताले चटकाने वाले मकानों का मुआयना कर बारिकी से छानबीन की। पुलिस के लिए खैरियत यह रही कि चोरों ने भले ही गांव में धावा बोला लेकिन कहीं से कुछ भी ले जा नहीं सकें फिर भी पुलिस बदमाशों का सुराग लगाने में जुट गई है।
पंचेड़ में भी चोरी की वारदात
सूत्रों से मिली जानकारी साहब पंचर में भी बदमाशों ने दो से तीन स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। बदमाश यहां से नगद व अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। यहां चोरी की सूचना ग्रामीणों ने रात में ही पुलिस को दे दी थी। जिसके बाद रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन चोर पुलिस के हाथ से बच निकले।
रतलाम: चोरों ने मचाया उत्पात, एक गांव में दस घरों के ताले तोड़े तो दूसरे गांव में भी की वारदात
Leave a Comment



