रतलाम: पुलिस ने फिर ढूंढ निकाले साढे़ पांच लाख रुपए किमत के गुम हुए 46 मोबाइल, खोया मोबाइल पाकर खिले चेहरें

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read

रतलाम,28फरवरी(खबरबाबा.काम)/ गुम और चोरी हुए मोबाइल को बरामद कर उन्हे उनके असली मालिकों को सौंपने के लिए रतलाम पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने साढे पांच लाख रुपए से अधिक किमत के 46 मोबाइल और बरामद किए है।
रतलाम पुलिस की माने तो जनवरी 2019 से अब तक 29 लाख रुपए से अधिक मूल्य के कुल 228 मोबाइल पुलिस बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप चुकी है। शुक्रवार शाम को भी बरामद मोबाइल को नए पुलिस कंट्रोल रुम पर एसपी गौरव तिवारी द्वारा उनके मालिकों को सौंपा गया। अपना खोया मोबाइल पाकर सभी के चेहरे खिल उठे और सभी ने पुलिस को उनके इस प्रयास के लिए धन्यवाद दिया।
शुक्रवार शाम को नए पुलिस कंट्रोल रुम पर एसपी गौरव तिवारी ने बरामद मोबाइलों को सौंपा। एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि अभियान में 46 मोबाइल और बरामद किए गए है। पुलिस के अनुसार के गुम एंव चोरी गये मोबाईलों की जांच में अधिकांश मोबाईलों में गुम होने संबंधी तथ्य सामने आए हैं।
अन्य राज्यों से भी मिले मोबाइल
पुलिस के अनुसार गुम हुए मोबाईल मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी बरामद किये गये हैं। सभी मोबाईल अलग-अलग व्यक्तियों से प्राप्त हुए हैं एवं उनके द्वारा बताया गया कि मोबाईल उन्हें रोड पर गिरा मिला जिसे उनके द्वारा अज्ञानतावश उपयोग करना बताया । पुलिस जांच में सहयोग करने पर पुलिस ने इन लोगों को भविष्य में गुम मोबाईल प्राप्त होने पर निकटम थाने पर जमा करवाने की समझाईश दी ।
इनकी रही भूमिका
अभियान के तहत सायबर सेल के आरक्षक बलराम पाटीदार, विपुल भावसार,मनमोहन शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका एवं थाना औक्षेत्र जावरा के प्रआर. अशोक चौहान , थाना जावरा शहर के आर. दिपक भूरिया आर रूघनाथ, आर.बालकृष्ण चंदेल थाना पिपलौदा के आर विजय रामावत, थाना औक्षेत्र रतलाम के आर हेमेन्द्र सिंह राठौर थाना माणकचौक के आर रोशन राठौर,थाना ताल के उनि रामचन्द्र खड़िया , आर शिव परमार, थाना रावटी के आर शिवराम मोर्य , थाना सैलाना के आर मनोहर नागदा , थाना बड़ावदा आर. कमल सिंह बघेल, थाना सरवन के उनि. जितेन्द्र चौहान की गुम हुए मोबाईल बरामदगी में सहयोगी भूमिका होने से पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी द्वारा इन्हें नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *