रतलाम: बेटे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शाम को खरीदी नई कार और रात में चुरा ले गए बदमाश

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम, 15 फरवरी(खबरबाबा.काम)। शहर में वाहन चोरों ने आम जनता की नाम में दम कर दिया है। बिती रात चोरों ने एक नई कार पर हाथ साफ कर दिया। परिवार शाम को ही उत्साह से नई कार खरीदकर लाया और रात में बदमाश कार चोरी कर ले गए। कार मालिक ने इसकी शिकायत दो बत्ती थाने में की है।
जानकारी के अनुसार जवाहर नगर निवासी शैलेन्द्रसिंह देवड़ा धौसवांस हायर सेकेन्डरी स्कूल में कार्यरत है। बदमाश इन्ही की नई कार चोरी कर ले गए है। श्री देवड़ा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 16 फरवरी को उनके बेटे का जम्मदिन है और वे उस दिन घर में नई कार लाना चाहते थे, लेकिन कार खरीदी का मुहर्त 14 फरवरी का निकलने के कारण उन्होने 14 फरवरी की शाम को शोरुम से कार की डिलेवरी ली। बेटे के जन्मदिन पर ही कार घर पर लाने की इच्छा में उन्होने शुक्रवार रात को पूजा-पाठ के बाद नई कार दो दिन के लिए राजस्व कालोनी में रहने वाले अपने परिचित के यहां खड़ी कर दी थी और कार को कवर से ढंक भी दिया था। श्री देवड़ा ने बताया कि शनिवार सुबह परिचित का फोन आया कि कार घर के बाहर नहीं है,जिस पर वे तत्काल राजस्व कालोनी पहुंच और आसपास भी कार को तालाशा, लेकिन कार कहीं नहीं मिली। इसके बाद श्री देवड़ा ने दो बत्ती थाने पहुंचकर कार चोरी की शिकायत दर्ज कराई। नई कार के चोरी होने से पूरा परिवार हैरान और दुखी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *