रतलाम: मंदिर दर्शन करने गई युवती और महिला के गले से सोने की चेन एवं मंगलसूत्र गायब,शहर में अलग-अलग स्थानों के मामले

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,21फरवरी(खबरबाबा.काम)। शहर में दो स्थानों पर शिव मंदिरों में पूजन करने पहुंची महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र गायब होने का मामला सामने आया है। दोनों ही मामले आईए थाना क्षैत्र के हैं।
जानकारी के अनुसार शशि पिता मोतीलाल निवासी प्रियदर्शन नगर सुबह शिव पूजन करने के लिए शक्ति नगर स्थित महादेव के मंदिर आई थी। शशि ने गले में ओम का पेंडल वाली 14 ग्राम वजनी सोने की चेन पहनी थी। उनके अनुसार जब वह भोलेनाथ के मंदिर से निकलकर पास ही स्थित गणेश मंदिर पहुंची तो उन्हे आभास हुआ कि गले से चेन गायब है। चेन स्वत: कही गिर पड़ी या किसी ने निकाली इसकी उसे भनक तक नहीं हुई। बाद में परिजनों के साथ आईए थाने पहुंचकर आवेदन दिया। दूसरी और डोंगरे नगर निवासी अलका डोंगरे नगर में ही स्थित तेजेश्वर महादेव मंदिर में पूजन करने गई थी। इस दौरान उसने 23 ग्राम मंगलसूत्र और 7 ग्राम वजनी सोने का पेंडल पहना हुआ था। परंतु जब वह मंदिर से बाहर आई तो मंगलसूत्र गले में नहीं था। उसने शंका जाहिर की है कि मंदिर में उसके पीछे ही तीन लड़कियां और एक महिला थी जो संदिग्ध लग रही थी। वहीं मामले में आईए थाना टीआई दीपक मंडलोई ने बताया कि उन्हें केवल शक्ति नगर में गायब हुई चेन के मामले का ही आवेदन प्राप्त हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *