रतलाम रेल मंडल में रविवार को पांच घंटे का मेगा ब्लॉक, जानिए कौन-कौन सी गाडियाँ होगी प्रभावित

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम,15फरवरी(खबरबाबा.काम)/ पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के देवास-रनायला जसनिया एवं देवास-नारंजीपुर के मध्य पाँच घंटे का मेगा ब्लॉक के कारण 16 फरवरी रविवार को रतलाम मंडल की कुछ गाडियाँ प्रभावित होगी।
इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि देवास-रनायला जसनिया एवं देवास-नारंजीपुर के मध्य समपार संख्या 27 के पास रोड ओवर ब्रिज पर गर्डर डालने के लिए 16 फरवरी 2020 को 00.30 बजे से 05.30 बजे तक पाँच घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया है।
ब्लॉक के कारण दिनांक 16 फरवरी 2020 को रतलाम मंडल की निम्नलिखित गाड़ियाँ प्रभावित होगीः-
1. गाड़ी संख्या 19304 भोपाल इंदौर एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 14318 देहरादून इंदौर एक्सप्रेस उज्जैन स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा यह गाड़ी उज्जैन से इंदौर के मध्य निरस्त रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 19331 कोचुवेली इंदौर एक्सप्रेस उक्त खंड में 1.40 घंटे रेगुलेट होगी।
3. गाड़ी संख्या 19309 गांधीनगर इंदौर शांति एक्सप्रेस 50 मिनट रेगुलेट होगी।
4. गाड़ी संख्या 59379/59380 इंदौर मक्सी इंदौर पैसेंजर निरस्त रहेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *