रतलाम :शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चार खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 13 फरवरी 2020/ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशन में जिले में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान सतत जारी है। १२ फरवरी को शहर में खाद्य तथा औषधि प्रशासन के दल द्वारा 4 प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्राप्त किए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आर.आर. सोलंकी, श्रीमती ज्योति बघेल, श्रीमती प्रीति मनडोरिया तथा सुरक्षा अधिकारियों के दल ने शंकरलाल भेरुलाल मावावाला चांदनी चौक से 2 नमूना मावा लूज, नंदकिशोर बगदीराम हनुमान रूंडी से 1 नमूना मूंगफली आयल लूज, रेवाशंकर अशोक कुमार लोहार रोड से मुंग दाल लूज का 1 नमूना तथा आनंदीलाल मावावाला रावटी से मावा लूज का 1 नमूना संग्रहित किया गया। संग्रहित नमूने जाँच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जायेंगे। इस प्रकार की कार्यवाही एवं नमूना संग्रहण कार्य रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण, जावरा, आलोट एवं सैलाना पर निरंतर जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *