रतलाम,3फरवरी2020(खबरबाबा.काम)/ सोमवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में एक वर्षीय बच्ची की क्रेन के नीचे दबने से मौत हो गई । पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रावटी क्षेत्र निवासी दंपत्ति मजदूरी के लिए रतलाम आए थे। सोमवार सुबह अहिंसा ग्राम बाईपास पर मजदूरी करने के दौरान माता-पिता ने अपनी 1 वर्षीय बच्ची को सड़क किनारे रखे पाइप के पास सुला दिया था और ठंड से बचाने के लिए उस पर कपड़ा ढक दिया था। इसी दौरान सुबह करीब साढे दस बजे वहां कार्य के लिए एक क्रेन आई। क्रेन सड़क पर सो रही बच्ची के ऊपर चढ़ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया है।
रतलाम: 1 वर्षीय बेटी को सड़क किनारे सुलाकर मजदूरी कर रहे थे माता-पिता, क्रेन चढने से हुई बच्ची की मौत
Leave a Comment



