कोरोना की रोकथाम हेतु सेनेटराईज करने हेतु दवाई का वितरण
रतलाम 28 मार्च 2020/ जनपद पंचायत रतलाम की 95 ग्राम पंचायतों में जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना की रोकथाम हेतु सेनेटराईज करने हेतु दवाई का वितरण जनपद पंचायत से किया गया।
ग्राम पंचायतो के सचिवों को निर्देश दिए गए कि ग्राम पंचायत के सार्वजनिक स्थानों, ग्राम पंचायत भवन, आंगनवाडी भवन, उचित मूल्य की दुकान, दुग्ध डेयरी तथा सार्वजनिक पेयजल (हैण्डपम्प) पर उक्त दवाई का छिडकाव करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सचिवों को यह भी निर्देश दिए गए कि बाहर से आने वाले व्यक्तियों की सतत् निगरानी रखे एवं किसी भी प्रकार की घटना की सूचना कंट्रोल रुम के फोन नं. 07412- 242400 पर दर्ज करवाएं। लाकडाउन का पूर्ण रुप से पालन ग्रामीण क्षेत्रों में भी करवाया जाए तथा निराश्रित एवं बेसहारा लोगों के भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। दवाई वितरण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री लक्ष्मणसिंह डिंडोर, श्री एम.एल. चौहान, श्री कमलेश पापरीवाल, श्री संजय शर्मा, श्री धन्नालाल फुलेरिया, श्री हंसराज चौधरी तथा श्री बंसीलाल भाभर द्वारा किया गया।