रतलाम 23 मार्च 2020/ कोरोना वायरस के दृष्टिगत कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती निशी बालासिंह 73899 21999 को कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी तथा 4 सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नोडल अधिकारी बनाया है उनमें उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डा. अनिल कुमार राणा सहायक नोडल अधिकारी रहेंगे तथा प्रातः 6.00 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपनी सेवाएं देंगे। इसी तरह उपसंचालक कृषि श्री जी.एस. मोहनिया सहायक नोडल अधिकारी दोपहर 12.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री एस.एस. चौहान सहायक नोडल अधिकारी सायं 6.00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक तथा उपसंचालक उद्यानिकी श्री कनेल सहायक नोडल अधिकारी रात्रि 12.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक अपनी सेवाएं देंगे।
इसी तरह सहायक संचालक शिक्षा विभाग श्री लक्ष्मण देवडा प्रभारी, श्री राजेन्द्र पाण्डेय सहायक, श्री एस.बी. यादव सहायक, श्री दिनेश निनामा सहायक, श्री भारत चौहान सहायक तथा श्री प्रेमचन्द देवडा प्रातः 6.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक, श्री रत्नेश विजयवर्गीय जिला समन्वयक जन अभियान परिषद् प्रभारी, श्री नरेन्द्र पाण्ढारकर सहायक, श्री लोकेन्द्रसिंह सिसौदिया सहायक, श्री मनीष शर्मा सहायक श्री भरतसिंह राठौर तथा श्री पूनमचंद दोपहर 12.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक ई-दक्ष केन्द्र में सेवाए देंगे।
श्री महेन्द्रसिंह तकनीकी विशेषज्ञ (वाटर शेड) प्रभारी, श्री यशपाल परमार सहायक, श्री परमार सहायक, श्री खजानसिंह चौहान सहायक, श्री श्रीकांत वैष्णव सहायक तथा श्री सतीश खरे भृत्य सायं 6.00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक, श्री सी.एल. सालित्रा एडीपीसी राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन प्रभारी, श्री सुभाष आर्य सहायक, श्री राजेश ठाकुर सहायक, श्री प्रवीण साहू सहायक, श्री अनिल पहाडिया सहायक तथा श्री गोविन्दसिंह पुरोहित भृत्य रात्रि 12.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।
श्री बहादुरसिंह सहायक संचालक मत्स्य, श्री अशोक लोढा एपीसी आरएमएसए जिला शिक्षा केन्द्र तथा श्री दीपेन्द्रसिंह ठाकुर क्रीडा शिक्षक को रिजर्व प्रभारी का दायित्व सौंपा है। इसी तरह श्री त्रिभुवनेश भारद्वाज सहायक वर्ग-2, श्री प्रमोद बरानिया, श्री विजयसिंह रघुवंशी, श्री फारुख खान तथा श्री महेश पोरवाल को रिजर्व सहायक एवं श्री कमलेश, श्री अशोक तथा श्री सालीग्राम को रिजर्व भृत्य का दायित्व सौंपा है।
कोरोना वायरस के दृष्टिगत जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित
Leave a Comment



