रतलाम 26 मार्च 2020/ कोरोना वायरस के दृष्टिगत जिले में लॉक डाउन के दौरान रतलाम शहर में डोर-टू-डोर किराना सामग्री उपलब्ध कराने का प्रबंधन किया जा रहा है ताकि सोशल डिस्टेंस सुनिश्चित किया जा सके। किराना दुकानों पर भीड़ एकत्र नहीं हो, इसके लिए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा व्यवसायियों की एक बैठक ली गई जिसमें पुलिस अधीक्षक तथा जिला खाद्य अधिकारी श्री विवेक सक्सेना भी उपस्थित थे। बैठक में योजना को अंतिम रूप दिया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त बैठक में भी सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखा गया।



