रतलाम 3 मार्च 2020/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेश नगर पालिका निर्वाचन के नियमानुसार नगर पालिकाओं के निर्वाचन हेतु एक जनवरी 2020 के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण हेतु प्राधिकृत कर्मचारियों की नियुक्ति, दावे आपत्ति केन्द्रों का निर्धारण, प्राधिकारी कर्मचारी, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर एवं अन्य समस्त संबंधितों का विकासखण्ड, नगर पालिका स्तरीय प्रशिक्षण 3 से 5 मार्च तक दिया जाएगा।



