पांच माह पूर्व परिवार के साथ जा रहे व्यक्ति से मारपीट कर हुई लूट का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, दो और आरोपी अन्य अपराध में उज्जैन जेल में बंद, तीन आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड

indresh98kumar@gmail.com
5 Min Read

रतलाम,3 मार्च(खबरबाबा.काम)। सैलाना थाना क्षैत्र अंतर्गत पांच माह पूर्व एक परिवार के साथ मारपीट कर रुपए, नगदी और अन्य सामान की लूट करने वाले आरोपियों का पुलिस ने पता लगा लिया है। पुलिस ने 6 आरोपियों में से 4 को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो और आरोपी वर्तमान में उज्जैन जेल में बंद है। पुलिस ने आरोपियों से लूट का माल बरामद कर लिया है। अधिकांश आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड है। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के सबंध में भी पुछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार थाना सैलाना पर 10 अक्टूबर 2019 को फरियादी सुरेश पिता रामलाल चौधरी उम्र 43 वर्ष निवासी बडायला माताजी थाना पिपलौदा द्वारा रिपोर्ट किया कि वह अपनी पत्नि व दो बच्चो के साथ बाइक से इन्दौर से वापस अपने घर बडायला माताजी जा रहा था। रात करीबन 11.45 बजे भैंैंसाडाबर रोड किनारे दो मोटर साईकल पर सवार 3-4 व्यक्तियो ने फरियादी को रोककर मारपीट कर फरियादी का मोबाईल, 2000 रुपए नगदी ,एटीएम कार्ड,क्रेडिट कार्ड एवं फरियादी की पत्नि के गले से 15 ग्राम वजनी सोने की चेन एवं कान के टाप्स वजनी करीबन 7.5 ग्राम कुल किमती 50 हजार रुपए जबरदस्ती लुट कर ले गए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना सैलाना पर धारा 394,397 का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया था। एसपी गौरव तिवारी ने इस मामले के खुलासे के लिए एक टीम का गठन कर आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए थे।
6 आरोपियों ने की वारदात, चार गिरफ्तार, दो जेल में
पुलिस के अनुसार सायबर सेल से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपीगणो को धर दबोचा गया तथा प्रकरण ने धारा 395 भादवि. व 25/27 आर्स एक्ट का ईजाफा किया गया। पुलिस ने लूट के मामले में राहुल पिता नारायण 22 साल निवासी थाना नामली,विजय पिता पूना 21 साल निवासी थाना नामली,अजय पिता घनश्याम उम्र 20 साल निवासी थाना नामली और राजेश पिता मांगीलाल उम्र 22 साल निवासी थाना नामली को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं लूट में शामिल आरोपी वकील उर्फ अनिल उर्फ सुलतान पिता हजारीलाल निवासी उज्जैन और हरिश पिता हेमराज 20 साल निवासी उज्जैन अन्य अपराध में पूर्व से उज्जैन भेरुगढ जेल में बंद है। उक्त दोनों आरोपियो के सम्बंध मे न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करा कर कार्यवाही की जायेगी।
रतलाम पुलिस के अनुसार इन आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड
1.आरोपी राहुल का अपराधिक रिकार्ड
1.थाना नामली अप.कं. 142/17 धारा 323,336,294,506,34 भादवि
2.थाना नामली अप.कं. 106/17 धारा 363 भादवि
2.आरोपी हरिश का आपराधिक रिकार्ड
1.थाना चिमनगंज जिला उज्जैन अप.कं. 1394/16 धारा 294,324,323,506,34 भादवि.
2.थाना चिमनगंज जिला उज्जैन अप.क. 125/17 धारा 294,323,506,34 भादवि
3.थाना चिमनगंज जिला उज्जैन अप.कं. 674/17 धारा 294,324,506,34 भादवि
4.थाना चिमनगंज जिला उज्जैन अप.कं. 1068/17 धारा 294,323,327,506,34 भादवि
5.थाना चिमनगंज जिला उज्जैन अप.कं. 76/18 धारा 354,506 भादवि 7/8 पोक्सो एक्ट
6,थाना चिमनगंज जिला उज्जैन अप.कं. 288/19 धारा 25 आर्स एक्ट
7.थाना चिमनगंज जिला उज्जैन अप.कं. 799/19 धारा 458,294,323,506,34 भादवि.
8.थाना चिमनगंज जिला उज्जैन अप.कं. 1281/19 धारा 379 भादवि,
3.आरोपी अनिल उर्फ सुलतान का आपराधिक रिकार्ड
1.थाना चिमनगंज जिला उज्जैन अप.कं. 1281/19 धारा 379 भादवि,
2.थाना चिमनगंज जिला उज्जैन अप.कं. 1212/19 धारा 379 भादवि,
3.थाना चिमनगंज जिला उज्जैन अप.क. 371/15 धारा 399, 402 भादवि., 25 आम्र्स एक्ट
4.थाना चिमनगंज जिला उज्जैन अप.कं. 61/19 धारा 379 भादवि.
5.थाना चिमनगंज जिला उज्जैन अप.कं. 385/15 धारा 323,294,506 भादवि
6.थाना माधवनगर जिला उज्जैन अप.कं. 240/15 धारा 379 भादवि
7.थाना जीआरपी उज्जैन अप.कं. 133/18 धारा 399, 402 भादवि.
8.थाना जीआरपी उज्जैन प्रकरण क 2004/19 धारा 25 आर्स एक्ट.
इनकी रही भूमिका
मामले के खुलासे में निरीक्षक थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा, उपनिरीक्षक ध्यानसिंह सोलंकी, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण, आरक्षक मुकेश शर्मा, आरक्षक अनिल सोलंकी, आरक्षक नरेन्द्रसिंह हाडा, सायबर सेल के आरक्षक बलराम पाटीदार, आरक्षक विपुल भावसार, आरक्षक चालक सतीश परमार, आरक्षक अनिल मस्कोले, आरक्षक सतीश की भूमिका रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *