भोपाल,12मार्च2020/मध्यप्रदेश के नए डीजीपी विवेक जौहरी ने गुरुवार को भोपाल में पदभार ग्रहण कर लिया.
प्रदेश के नए डीजीपी विवेक जौहरी 1984 बैच के आईपीएस अफसर हैं. वो इससे पहले केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर थे. कमलनाथ सरकार ने उन्हें वापस बुलाया है. वो वी के सिंह की जगह नये डीजीपी बनाए गए हैं. सिंह को खेल और युवा कल्याण का डायरेक्टर बनाकर भेज दिया गया है. विवेक जौहरी अभी तक बीएसएफ के डीजी पद पर नियुक्त थे.विवेक जौहरी बीएसएफ के 25वें प्रमुख थे. वो खुफिया एजेंसी रॉ में विशेष सचिव के पद पर भी रह चुके हैं.जौहरी भोपाल के मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं. वो सीबीआई में भी सेवाएं दे चुके हैं. साथ ही मध्यप्रदेश के कई अहम ओहदों पर रह चुके हैं.
सवा साल में दूसरे डीजीपी बदले गए
वीके सिंह को खेल और युवा कल्याण संचालक बनाया गया है.तबादलों के दौर में कमलनाथ सरकार के सवा साल के कार्यकाल में वी के सिंह पद से हटाए जाने वाले दूसरे डीजीपी हैं. इससे पहले ऋषि कुमार शुक्ला को हटाया गया था. लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें सीबीआई का प्रमुख बना दिया.
प्रदेश के नए डीजीपी विवेक जौहरी ने आज पदभार ग्रहण किया
Leave a Comment


