नई दिल्ली, 1मार्च2020/संसद के बजट सत्र का दूसरा भाग सोमवार से शुरू होगा। कांग्रेस दिल्ली हिंसा, आर्थिक मंदी समेत कई मुद्दों पर केंद्र सरकार पर हमला बोलने की तैयारी है। इन सबके बीच सदन में हंगामा होने के आसार हैं।
वहीं केंद्र सरकार अपने विधायी एजेंडे को आगे बढ़ाएगी जिसमें सरोगेसी से संबंधित बिल और विवादित कर के समाधान शामिल हैं। दिल्ली हिंसा में अब तक 42 लोगों की मौत हुई है और कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है।
कांग्रेस उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के लिए केंद्र व दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर शनिवार को पार्टी नेताओं की बैठक में सरकार को सदन के अंदर घेरने की रणनीति बनी है।
वहीं भाजपा इस मामले में कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगा चुकी है। पार्टी का दावा है कि सीएए के नाम पर विरोध प्रदर्शन को विपक्ष ने हवा दी है जिसका नतीजा उत्तर पूर्वी दिल्ली में देखने को मिला।
(साभार-अमर उजाला)
बजट सत्र का दूसरा भाग कल से, दिल्ली हिंसा और आर्थिक मंदी पर केंद्र को घेरेगी कांग्रेस
Leave a Comment



