रतलाम,9 मार्च(खबरबाबा.काम)/ बदमाश एक दुकान से पौन लाख से ज्यादा का सामान चुरा ले गए। चोरी के लिए बदमाश दुकान का ताला चटकाकर घुसे। वहीं बकरियां चुराने की कोशिश में पुलिस ने उज्जैन जिले के दो युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
चोरी की वारदात बिलपांक थाने के गांव चोराना की है। जानकारी के अनुसार सुनील पिता मनोहरलाल जैन की दुकान को 4-5 मार्च की दरम्यान रात को चोरी की नीयती से चोरों ने निशाना बनाया और ताला चटका दिया। चोरी का पता कल उस समय चला जब जैन दुकान पर पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा देखा।
जैन के मुताबिक बदमाश दुकान से आधा दर्जन मोबाइल, बीड़ी-सिगरेट के पैकेट चुराने के साथ ही दुकान में रखी नगदी चार हजार रुपए और दो हजार से ज्यादा की चिल्लर चुरा ले गए। पुलिस बिलपांक ने सुनील जैन की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला धारा में दर्ज किया।
उधर, बाजना थाना पुलिस ने उज्जैन जिले के दो युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक इन दोनों युवकों को बाजना के पास गांव ईमलीपाड़ा खुर्द में मेनरोड पर बकरियां चुराने की कोशिश में पकड़ा। पुलिस थाना बाजना ने करण मानसिंह निवासी ईमलीपाड़ा की रिपोर्ट पर उज्जैन के दो युवकों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज किया है। पकड़ाए युवकों ने पुलिस आगररोड उज्जैन तथा भेरूनाला उज्जैन का रहवासी होना होना बताया है।
रतलाम: दुकान का ताला चटकाकर की चोरी की वारदात, बकरियां चुराने के प्रयास में उज्जैन जिले के दो युवक गिरफ्तार
Leave a Comment


