रतलाम: पुलिस हिरासत में थाने के अंदर व्यक्ति ने लगाई फांसी, बिती रात की घटना,जांच शुरु

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम, 1मार्च(खबरबाबा.काम)/ जिले के बिलपांक थाने मे बीती रात लाए गए एनडीपीएस के एक आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी गौरव तिवारी भी मौके पर पंहुच गए थे।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,बिलपांक पुलिस जावरा निवासी अवतार सिंह 68 को बीती रात करीब एक बजे थाने पर लाए थे। पुलिस के अनुसार सातरुण्डा क्षेत्र में ढाबा चलाने वाले अवतार सिंह के कब्जे से मादक द्र्व्य बरामद हुआ था। थाने पर लाए जाने के बाद उससे पूछताछ की जाना थी,इसलिए उसे पूछताछ कक्ष में रखा गया था। रात को किसी समय अवतार सिंह अपनी पगडी का फन्दा बना कर फांसी पर लटक गया। सुबह पुलिसकर्मियों ने उसे फांसी पर लटका हुआ देखा,तो तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को इस बात की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी भी मौके पर पहुचे।रविवार सुबह जिला अस्पताल में मृतक का पीएम कराया गया। इस दौरान अस्पताल में भी भारी पुलिस बल तैनात रहा । एसपी श्री तिवारी ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक अवतार सिंह के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के चार प्रकरण दर्ज थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *