रतलाम 13 मार्च 2020/ मध्यप्रदेश साहूकार अधिनियम 1934 के उपबंधो के अंतर्गत जिले में साहूकारों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।


