राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की पांच उम्मीदवारों की दूसरी सूची,एमपी में दूसरी सीट से यह बने उम्मीदवार

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

नई दिल्ली, 12मार्च2020/भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए हरियाणा से दुष्यंत कुमार गौतम सहित दो उम्मीदवारों तथा मध्यप्रदेश की दूसरी सीट के लिए डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी को अपना टिकट दिया है। भाजपा की विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए हरियाणा से रामचंद्र झांगड़ा और दुष्यंत कुमार गौतम को उम्मीदवार बनाया है।
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र की एक विधान परिषद सीट पर उप चुनाव के लिये अमरीश भाई रसिकलाल पटेल को उम्मीदवार बनाया है।
(साभार-अमर उजाला)

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *