स्त्री रोग विशेषज्ञ संस्था द्वारा पुलिस विभाग की महिलाओं की स्वास्थ्य जांच हेतु विशेष हेल्थ कैंप का आयोजन 8 मार्च को

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 7 मार्च 2020/ महिलाओं में कैंसर की तीव्र रफ्तार को थामने के लिए रतलाम के स्त्री रोग विशेषज्ञों की संस्था तथा शासकीय मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जिले के पुलिस विभाग की महिलाओं हेतु एक विशेष हेल्थ कैंप का आयोजन रखा गया है।
यह कैंप 8 मार्च को प्रातः 8:00 बजे से मेडिकल कॉलेज रतलाम परिसर में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्त्री रोग विशेषज्ञों की संस्था फोगसी की तर्ज पर आयोजित किए जाने वाले उक्त हेल्थ कैंप में कैंसर के प्रति जागरूकता के अलावा पेप्पस स्मीयर की जांच भी की जायेगी जो कैंसर की पहचान का एक अच्छा तरीका है। कैंप में अभी केवल पुलिस विभाग की महिलाओं को ही शामिल किया गया है, अतिशीघ्र दूसरे विभागों की तथा अन्य महिलाओं के लिए भी यह सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *