कंटेनमेंट क्षेत्र में आवश्यक सामग्री घर-घर पहुंचाने के लिए वाहन अधिग्रहण के आदेश

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 13 अप्रैल 2020/ रतलाम शहर में कोरोना वायरस पॉजिटिव केस से संबंधित 2 क्षेत्रों को कंटेंटमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्रीमती जमुना भिड़े द्वारा जारी आदेश के अनुसार उक्त क्षेत्रों में किराना, दवाई, सब्जी, दूध इत्यादि आवश्यक सामग्री घर-घर पहुंचाने के लिए वाहन अधिग्रहित करने के आदेश आयुक्त नगर पालिका निगम को जारी किए गए हैं। लोहार रोड क्षेत्र के लिए दो मैजिक वाहन एवं मोचीपुरा क्षेत्र के लिए चार मैजिक वाहन या अन्य वाहन तत्काल अधिकृत करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *