मरीज को अस्पताल में भर्ती नहीं करने की खबर की जाँच के निर्देश

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

भोपाल,15अप्रैल2020/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर और खण्डवा में मरीज को गंभीर हालत में अस्पताल पहुँचने पर भर्ती नहीं करने की मीडिया पर चली खबर को गंभीरता से लिया है।
श्री चौहान ने इस मामले में एस्मा अधिनियम के अंतर्गत अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान को तत्काल जाँच कराने के लिये निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जाँच के बाद खबर सही पाये जाने पर संबंधित चिकित्सा संस्थान के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *