रतलाम:कंटेनमेंट क्षेत्र की सीमा में आंशिक संशोधन,कंटेनमेंट एरिया में हेल्थ सर्वे शुरू

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,9अप्रैल2020/ जिला दंडाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा पूर्व में जारी आदेश पश्चात संशोधित आदेश द्वारा कंटेंटमेंट क्षेत्र की सीमा में आंशिक संशोधन किया गया है
इस अनुसार उत्तर दिशा में आबकारी रोड पर सोहनलाल के मकान से पश्चिम की तरफ चलते हुए दक्षिण भाग को सीमा में लेते हुए हाट की चौकी चौराहे पर ललित गैस गोडाउन तक कंटेनमेंट क्षेत्र रहेगा इसी प्रकार पश्चिम दिशा में हाट की चौकी चौराहे पर ललित गैस गोडाउन से दक्षिण की ओर बढ़ते हुए पूर्वी क्षेत्र को सम्मिलित करते हुए गोपाल गौशाला बगीचा चौराहा तक दक्षिण दिशा में गोपाल गौशाला बगीचा चौराहा पर गोपाल गौशाला की सीमा में लेते हुए तथा पूर्व की ओर चलकर उत्तरी भाग को सीमा में लेते हुए तोपखाना चौराहे पर चौराहे पर जैन श्री नमकीन तक तथा पूर्व दिशा में तोपखाना चौराहे पर जैन श्री नमकीन से लोहार रोड पर राज टी ट्रेडर्स की गली में दक्षिण मुहाने पर दीपक यातायात एजेंसी के उत्तर दिशा की तरफ चलते हुए ब्राह्मणों के वास की गली के छोड़ के उत्तरी मुहाने पर रमेशजी के मकान तक सीमा क्षेत्र स्थापित किया गया है

कंटेनमेंट एरिया में हेल्थ सर्वे शुरू

जिला दंडाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा शहर में घोषित किए गए कंटेनमेंट एरिया में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर स्वास्थ्य सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है। यह कार्य स्वास्थ्य विभाग की सर्विलेंस टीम द्वारा किया जा रहा है। इसके साथ ही नगर निगम द्वारा उक्त क्षेत्र में सांची दूध की होम डिलीवरी करवाई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *