रतलाम में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 12 पर पहुंचा

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम, 15अप्रैल(खबरबाबा.काम)/ रतलाम में कोरोना से संक्रमित मरीजों का ग्राफ तेजी से ऊपर बढ़ा है। रतलाम जनसंपर्क अधिकारी शकील खान से मिली जानकारी के अनुसार,बुधवार दोपहर को मिली रिपोर्ट्स में चार और व्यक्तियों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। इस तरह शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब बढकर बारह हो गई है। अधिकारिक जानकारी के अनुसार नए मिले सभी कोरोना संक्रमित उन्ही इलाकों के है,जिन इलाकों को पहले ही कन्टेनमेन्ट एरिया घोषित कर सील किया जा चुका है।

उल्लेखनीय है कि अब तक लोहार रोड,मोचीपुरा,जवाहर नगर और बोहरा बाखल से कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिले है और इन सभी इलाकों को कन्टेनमेन्ट एरिया घोषित कर सील किया जा चुका है। कोरोना संक्रमितों की विस्तृत जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। इस समय तक केवल संख्या ही बताई गई है।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *