कोरोना वायरस: रतलाम में मिले इतने कोरोना पॉजिटिव

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम,15 अप्रैल(खबरबाबा.काम)/ जिला जनसंपर्क अधिकारी शकील खान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लेबोरेटरी से आई रिपोर्ट के अनुसार रतलाम में 6 नए कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति पाए गए.
इनमें तीन रतलाम के तथा तीन नागदा के है. रतलाम के 3 व्यक्तियों में एक 64 वर्षीय पुरुष, एक 22 वर्षीय युवती, एक 65 वर्षीय पुरुष शामिल है . तीन नागदा के निवासियों में एक 33 वर्षीय पुरुष, एक 7 वर्षीय तथा एक 4 वर्षीय बच्चा सम्मिलित है.
रात को आई रिपोर्ट में शहर के कोरोना पॉजीटिव की संख्या छह हो गई. नागदा से उपचार करवाने आए तीन व्यक्ति भी संक्रमित पाए गए। इस तरह शहर में अब तक 8 लोग पॉजीटिव हो गए। अब जिला प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई है। स्वास्थ्य अमला और ज्यादा सक्रिय हो गया है। आधी रात को ही शहर के प्रभावित क्षेत्र को सेनीटाइज किया गया। अचानक बड़ी संख्या में प्रशासन की नींद उड़ा दी है।
यहां पर मिले संक्रमित
? मंगलवार को पहली पॉजीटिव रिपोर्ट इंदौर से लाकर दफनाए मृतक मोहम्मद कादरी का बेटे की है। परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
? बोहरा बाखल, सैफी मोहल्ला निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग।
? कंटेनमेंट क्षेत्र मोचीपुरा के पास रहने वाली 22 वर्षीय युवती।
? जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग।
? नागदा निवासी 3 व्यक्ति, जो इलाज के लिए जिला अस्पताल आए
आधी रात को अमला हुआ सक्रिय
आधी रात को जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन, स्वास्थ्य अमला सक्रिय हो गया। क्षेत्र को सेनीटाइज किया गया। जिला प्रशासन बुधवार को बोहरा बाखल तथा जवाहर नगर क्षेत्र को कंटेंटमेंट क्षेत्र घोषितकर स्वास्थ्य कर्मी द्वारा घर-घर जाकर जांच करवाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *