गणेश नगर, अम्बिका नगर तथा सेजावता के कंटेंटमेंट झोन खोले गए

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read

रतलाम 31 मई 2020/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा शनिवार को जारी किए आदेश के अनुसार रतलाम नगर के गणेश नगर, अम्बिका नगर तथा सेजावता के कंटेंटमेंट प्लान स्केल डाउन किए गए हैं।

जारी आदेश में कहा गया है कि कंटेनमेंट क्षेत्र के प्रबंधन हेतु पुनरीक्षित दिशा-निर्देशों के अनुसार रतलाम नगर के गणेश नगर, अम्बिका नगर तथा सेजावता के कंटेनमेंट जोन में अंतिम पुष्ट मामला मिलने के बाद निरंतर 3 सप्ताह तक लैब द्वारा पुष्ट कोई मामला नहीं मिलने पर कंटेनमेंट प्लान स्केल डाउन किया जाता है। जोन में बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन जो विशेष रूप से प्रतिबंधित किया गया था, वह समाप्त किया जाता है। दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत जारी आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए। उक्त क्षेत्रों में कोविड- लक्षण संबंधी स्वास्थ्य सर्वे जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *