रतलाम, 3 June 2020/ जिला जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेडिकल कॉलेज रतलाम की लैब से प्राप्त जानकारी अनुसार कंटेनमेंट जोन बनाए गए लोहार रोड रतलाम , में कांटेक्ट ट्रेसिंग के दौरान पहले से क्वॉरेंटाइन किए गए 27 वर्षीय युवक निवासी दीनदयाल नगर जो लोहार रोड में मृतक की दुकान में काम करता था, की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई हैl
रोगी लोहार रोड में पाए गए मृतक पॉजिटिव रोगी के हाई रिस्क कांटेक्ट में आया था l उसे आइसोलेशन में शिफ्ट किया गया हैl रोगी का स्वास्थ्य स्थिर हैl परिवार के सदस्यों को आइसोलेट किया जाकर कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही हैl
इस प्रकार
आज दिनांक तक कुल पॉजिटिव – 42
एक्टिव पोसिटिव – 9
रतलाम: दिनदयाल नगर निवासी 27 वर्षीय युवक निकला कोरोना पॉजिटिव,कोरोना संक्रमित निकले मृतक की दुकान में करता था काम
Leave a Comment



