भारतीय दिग्गज ने भी खत्म की बाबर आजम की बादशाहत, T20I रैंकिंग में पहुंचे इस नंबर पर

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

खबरबाबा.कॉम। ICC द्वारा जारी लेटेस्ट बल्लेबाजी टी-20 रैंकिंग में भारत के सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) को बड़ा फायदा पहुंचा है. सूर्यकुमार अब टी-20 रैंकिंग में तीसरे नंबर पर आ गए हैं. भारत के इस बल्लेबाज ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को पछाड़ कर उनसे आगे निकलने में सफलता हासिल की है. बाबर अब टी20 रैंकिंग में चौथे नंबर पर है. पहले नंबर पर मोहम्मद रिजवान बने हुए हैं, इसके अलावा दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के एडन मार्क्ररम मौजूद हैं. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 में सूर्यकुमार यादव ने तूफानी बल्लेबाजी की और 25 गेंद पर 46 रन बनाने में सफल रहे थे. Suryakumar यादव की आतिशी पारी ने उन्हें रैंकिंग में फायदा पहुंचाया औऱ वो नंबर 4 से नंबर 3 पर छलांग लगाने में सफल रहे.

दूसरी ओर बाबर का फॉर्म एशिया कप से ही खराब चल रहा है. यही नहीं इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी बाबर ज्यादा स्कोर नहीं कर पाए और 31 रन बनाकर आउट हुए थे. यही कारण रहा कि उनकी रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान हुए हैं. इसके अलावा मोहम्मद रिजवान लगातार रन बनाते जा रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ कराची में खेले गए पहले टी-20 में उन्होंने 68 रन की पारी खेलकर अपनी बादशाहत को बरकार रखा है.

और आने वाले मैचों में सूर्यकुमार इसी तरह से रन बरसाते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब वो टी-20 में दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज बन जाएंगे. इस समय रिजवान के पास 825 प्वाइंट हैं तो वहीं सूर्युकुमार उनसे सिर्फ 46 रेटिंग प्वाइंट पीछे हैं. भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार की वर्तमान रेटिंग प्वाइंट 780 है. ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सूर्यकुमार दुनिया के बेस्ट टी-20 बल्लेबाज बन जाएंगे.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *