रतलाम: कांग्रेस नेता मयंक जाट का भाजपा पर निशाना, कहा-‘5 इंजन की सरकार फेल हो गई, रतलाम की स्थिति मटिया मेल हो गई’, दी आंदोलन की चेतावनी

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,25सितम्बर(खबरबाबा.काम)। कांग्रेस नेता मंयक जाट ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘5 इंजन की सरकार फेल हो गयी, रतलाम की स्थिति मटिया मेल हो गई।’

शहर के मध्य स्थित सुभाष नगर ओवरब्रिज के अधूरे निर्माण कार्य को लेकर कांग्रेस द्वारा किए गए धरना प्रदर्शन के दौरान शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि कार्य विगत 18 महीनों से बंद पड़ा है। जनता काफी त्रस्त हो रही है। कार्य के बंद होने से लगभग हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं ।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट ने भाजपा की नगर सरकार को आड़े हाथों लिया। जाट ने कहा कि क्यों चुनाव के समय ही रतलाम शहर की जनता की समस्या दिखाई देती है। जाट ने कहा कि बीजेपी की 5 इंजन की सरकार फेल हो गयी, और रतलाम की स्थिति मटिया मेल हो गई। यदि जल्द ही रतलाम शहर में जन समस्याओं का निवारण नहीं होगा तो भविष्य में व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *