रतलाम अपराध समाचार: दिनदहाड़े सुने मकान का ताला चटकाया, ऑनलाइन धोखाधड़ी कर खाते से 2 लाख रुपए उड़ाए

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,23सितम्बर(खबरबाबा.काम)। चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। चोरों में पुलिस का खौफ खत्म हो जाता रहा है। धराड़ में कल दिनदहाड़े ताला चटका दिया।

बिलपांक थाने में हुकुमचंद पिता पीरूलाल (35) निवासी नयापुरा धराड़ की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का अपराध कायम किया है। फरियादी के मुताबिक कल दोपहर को साढ़े बारह बजे से एक बजे के दरम्यान मकान पर कोई नहीं था। मकान को सूना पाकर अज्ञात बदमाश ने ताला चटका दिया।

खाते से दो लाख से अधिक उड़ाए

औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल जवाहर नगर रहवासी जानु चौहान की रिपोर्ट पर अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

फोन कर महिला से क्रेडिटकार्ड की ओटीपी की जानकारी लेकर फरियादिया के खाते से दो लाख बीस हजार की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *