रतलाम: धोलावाड़ व मोरवानी फिल्टर प्लांट पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे,निगम आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान दिये निर्देश

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम 3 अक्टूबर(खबरबाबा.काम) । नवागत निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने निगम जलप्रदाय विभाग अधिकारियों के साथ धोलावाड़ डेम, नये व पुराने इंटकवेल तथा मोरवानी फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर उक्त स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश।

निगम आयुक्त श्री भट्ट ने प्रातः धोलावाड़ डेम व नये व पुराने इंटकवेल का निरीक्षण कर वहां पदस्थ कर्मचारी व उनके ड्यूटी की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होने मोरवानी फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण पश्चात उन्होने निर्देशित किया कि उक्त स्थलों की मॉनिटरिंग व सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाया जाना आवश्यक है इस हेतु शीघ्र ही सीसीटीवी कैमरे लगवाये जाये।

इस अवसर पर प्रभारी सहायक यंत्री शसत्यप्रकाश आचार्य, उपयंत्री बी.एल. चौधरी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *