दक्षिण कोरिया में मौत का तांडव, हैलोवीन पार्टी के दौरान भयानक भगदड़, कई लोगों को दिल का दौरा आया,अब तक 151 लोगों की मौत, सौ से ज्यादा लोग घयाल

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

विदेश समाचार,30अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में शनिवार रात को मौत का तांडव हुआ। हैलोवीन पार्टी के दौरान एक संकरी गली में घुसी भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कुचलकर और दिल का दौरा पड़ने के कारण अब तक 151 लोगों की मौत की खबर है। 100 से ज्यादा लोग घायल है।

शनिवार की शाम सियोल के इटावन इलाके के प्रसिद्ध नाइट स्पॉट पर ये लोग नो मास्क हैलोवीन मनाने के लिए जुटे थे।कोविड विस्फोट के बाद ये पहला हैलोवीन फेस्टिवल था, लिहाजा भीड़ भी खूब उमड़ी। संकरी सी सड़क पर इतने लोग जमा हो गए कि रास्ता ही ब्लॉक हो गया।

अभी तक आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रात 10 बजकर 20 मिनट पर अचानक यहां भगदड़ मच गई।मंजर ऐसा था कि इंसान एक दूसरे को कुचलते हुए आगे बढ़ रहे थे। हजारों की भीड़ सैकड़ों लोगों को रौंद रही थी। महिलाएं और बच्चों के लिए भगदड़ में खुद को संभालना भारी हो रहा था।
रेस्क्यू टीम, फायर फाइटर्स, लोकल पुलिस और एंबुलेंस के साथ मेडिकल स्टाफ जब तक यहां पहुंचते, तब तक 151 से ज्यादा लोगों की सांसे उखड़ चुकी थी। जैसी ही खबर दक्षिण कोरिया सरकार तक पहुंची. हड़कंप मच गया। राष्ट्रपति यून सुक-योल ने बड़े पैमाने पर डिजास्टर मैनेजमेंट को रेस्क्यू में लगा दिया है। राष्ट्रपति यून सुक योल ने राष्ट्रीय शोक की घोषणा भी की है अस्पताल में भर्ती लोगों का इलाज जारी है।

कार्डियक अरेस्ट से 50 से ज्यादा लोगों की मौत

सियोल की सड़कों पर अचेत अवस्था में सैकड़ों लोग गिरे पड़े थे। मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर्स की टीम इन्हें कार्डियो पल्मोनरी रिससिटैशन यानी cpr दे रहे थे। साउथ कोरिया की मीडिया में दावा किया गया है कि हैलोवीन फेस्ट हादसे में मरने वाले 50 लोग यानी करीब एक तिहाई मौतों की वजह कार्डियक अरेस्ट था। इसका मतलब है कि ये लोग भगदड़ में ऐसा फंसे कि सांस लेना मुश्किल हो गया। हार्ट की फंक्शनिंग अचानक रुक गई। दिमाग में खून की सप्लाई डिस्टर्ब हो गई और ये लोग मूर्छित हो कर गिर पड़े।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *