
रतलाम,20अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। दीपावली पर्व के मद्देनजर प्रमुख बाजारों में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए रतलाम पुलिस ने कल 21 अक्टूबर शुक्रवार से प्रमुख बाजार में कुछ क्षेत्रों को नो व्हीकल जोन कर दिया है, वही कुछ क्षेत्र में ऑटो,मेजिक और चार पहिया वाहन प्रतिबंधित किए गए हैं। यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने डायवर्जन प्लान भी लागू किया है। पार्किंग के लिए भी स्थान निर्धारित किए गए हैं।

धनतेरस व दीपावली पर्व पर रूट डायवर्जन प्लान
01. नाहरपुरा चौराहे से डालुमोदी बाजार, घास बाजार, माणकचौक, न्यूक्लाथ मार्केट तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिये नो व्हीकल जोन रहेगा।
02. रानीजी का मंदिर से गणेश देवरी, नीमचौक, डालूमोदी बाजार, माणकचौक क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिये नो व्हीकल जोन रहेगा ।
03. हरदेवलाला की पिपली से तोपखाना, चाँदनी चौक, गणेश देवरी, माणकचौक क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिये नो व्हीकल जोन रहेगा।

04. डालूमोदी बाजार से न्यू क्लाथ मार्केट, घास बाजार, गणेश देवरी, माणकचौक क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनों के लिये नो व्हीकल जोन रहेगा ।
05. घास बाजार से चौमुखीपुल, डालूमोदीबाजार, माणकचौक क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिये नो व्हीकल जोन रहेगा ।
06. चौमुखी पुल से गणेश देवरी, घास बाजार, चाँदनी चौक माणकचौक क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिये नो व्हीकल जोन रहेगा।

07. त्रिपोलिया गेट से चाँदनी चौक, तोपखाना, चौमुखीपुल, गणेश देवरी, माणकचौक क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनों के लिये नो व्हीकल जोन रहेगा ।
08. बाजना बस स्टेण्ड से चाँदनी चौक, तोपखाना, चौमुखीपुल, गणेश देवरी, माणकचौक क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनों के लिये नो व्हीकल जोन रहेगा ।
09. तोपखाना से गणेश देवरी, चाँदनी चौक, माणक चौक क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिये नो व्हीकल जोन रहेगा ।

10. नीमचौक से तोपखाना, चाँदनी चौक, रानीजी का मंदिर, गणेश देवरी, माणकचौक क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिये जो व्हीकल जोन रहेगा ।

नो व्हीकल जोन
01. हमदर्द मेडिकल से लक्ष्मीजी का मंदिर, माणकचौक थाना, नोलाईपुरा तक का रास्ता नो व्हीकल जोन रहेगा।
02. जमनालाल स्वीट्स से माणकचौक चौराहा, साहूबावडी, घासबाजार, भुट्टा बाजार गली तक का रास्ता नो व्हीकल जोन रहेगा।
दो पहिया व चार पहिया वाहन पार्किंग व्यवस्था
01. धनजीबाई के नोहरे में दो पहिया वाहन पार्किंग।
02. ईदगाह के पास सुतारों का वास दो पहिया चार पहिया वाहन पार्किंग।
03. आजाद चौक (चाँदनी चौक) के अंदर दो पहिया वाहन पार्किंग
04. आर्ट एन्ड साईस कालेज के सामने चार पहिया वाहन पार्किंग।
05. डॉ. देवीसिंह की गली मे दो पहिया वाहन पार्किंग
06. मिशन हास्पिटल, सैलाना बस स्टेण्ड दो पहिया व चार पहिया वाहनों की पार्किंग।
07. चौडावास, रामगढ दो पहिया वाहनों की पार्किंग।
08. काशीनाथ का नोहरा दो पहिया व चार पहिया वाहनों की पार्किंग
09. अमृतसागर तालाब के किनारे दो पहिया व चार पहिया वाहन पार्किंग।
रतलाम पुलिस के अनुसार उपरोक्तानुसार व्यवस्था दिनांक 21.10.2022 से लागू की जाएगी जो दिनांक 24.10.2022 तक जारी रहेगी। बाजार में त्यौहार की भीड़ देखते हुए पीक अवर्क्स के अतिरिक्त उपरोक्त व्यवस्था में कुछ समय के लिये छूट भी दी जा सकेगी। रतलाम पुलिस ने शहर के समस्त दुकानदारों से अनुरोध किया है कि स्वयं की दुकान का सामान रोड पर विक्रय के प्रदर्शन हेतु न रखे एवं स्वयं के वाहन अन्यत्र स्थान पर खड़ा करें ,ताकि उनकी दुकान पर आने वाले ग्राहक उनकी दुकान के सामने अपने वाहन खड़े कर सकें। रतलाम शहर के नागरिकों से यातायात पुलिस ने अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिये चार पहिया वाहनों को लेकर बाजार क्षेत्र में प्रवेश नही करे एवं निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अनिवार्य रूप से पार्किंग करे ।अन्यथा यातायात मार्ग अवरुध्द होने की स्थिति में वाहनों को क्रेन से टोइंग किया जा सकता है।
(फाइल फोटो)



