रतलाम: मेले में आज अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, जानिए कौन-कौन कवि आएंगे

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read

रतलाम, 3 अक्टूबर (खबरबाबा.काम)। श्री कालिका माता मंदिर परिसर में 26 सितम्बर से 09 अक्टूबर तक लगने वाले 14 दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्रि मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज 4 अक्टूबर मंगलवार को रात्री 09ः00 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

4 अक्टूबर मंगलवार को आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में आमंत्रित कवि है – जगदीश सोलंकी (राष्ट्रीय गीतकार) कोटा, प्रवीण शुक्ल (हास्य) दिल्ली, संदीप शर्मा (हास्य-व्यंग्य) धार, सुश्री डॉ कविता किरण (श्रृंगार) फालना, वाहेगुरु भाटिया (लाफ्टर) मुम्बई, सुश्री डॉ प्रेरणा ठाकरे (राष्ट्रीय चेतना) नीमच, अतुल ज्वाला (हास्य) इंदौर, राहुल शर्मा (ओज) शाजापुर, सुनील गाइड (व्यंग्यकार) तराना, संजय खत्री (हास्य) बेटमा व ब्रजराज ब्रज (वीर रस) रतलाम है।

महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप कुमार गांधी, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, अक्षय संघवी, विशाल शर्मा, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती स्मिता माहेश्वरी, योगेश पापटवाल, सामान्य प्रशासन समिति सदस्य परमानन्द योगी पंडित, बलराम भट्ट, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती धीरजकुवंर-किशोरसिंह राठौर, श्रीमती प्रीति संजय कसेरा, श्रीमती कविता-सुनील महावर, श्रीमती मनीषा-विजयसिंह चौहान, राजस्व समिति सदस्य रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, श्रीमती स्मिता-राजेश माहेश्वरी, श्रीमती निशा-पवन सोमानी, श्रीमती अनिता-वसावा, शांतिलाल वर्मा, श्रीमती उमा-रामचन्द्र डोई एवं समस्त पार्षदगणों ने नागरिकों से अपील की है कि मेले में 4 अक्टूबर मंगलवार को आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में अधिक से अधिक की संख्या में सम्मिलित होकर आयोजित कवि सम्मेलन को सफल बनाए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *