रतलाम: महाअष्टमी पर श्री कालिका माता मंदिर परिसर में जमकर उड़ा रंग -गुलाल, सुबह 4 बजे रंगों से सराबोर होकर किया गरबा, भक्तों की उमड़ी भीड़

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|||

रतलाम,3अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। शहर में सोमवार को नवरात्रि की महाअष़्टमी की धूम रही। अष्टमी के चलते माता मंदिरों में भक्तों की कतार लगी रही। वहीं घरों में भी हवन पूजन का दौर चला। इधर मां कालिका के दरबार में सुबह अष्टमी को हुए गरबारास में जमकर रंग गुलाल उड़ा। इससे माता का दरबार रंग-गुलाल से सराबोर हो गया।

नवरात्र महोत्सव में शक्ति की भक्ति पूरे चरम पर पहुंच गई है। सोमवार महाअष्टमी पर हवन, यज्ञ, जाप सहित अनेक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ जगह-जगह कन्या पूजन व भोज के आयोजन हुए। कालिका माता मंदिर परिसर में रंगारंग गरबे का आयोजन किया गया। इसमें जमकर गुलाल उड़ाया गया। इससे पूरा परिसर शक्ति की भक्ति में रंग गया।

शारदीय नवरात्रि महोत्सव की अष्टमी को आज मां कालिका के दरबार में सुबह ब्रह्ममुहूर्त में रंग-गुलाब के बीच गरबे खेले गए। आकर्षक परिधानों में सजी-संवरी नन्हीं बालिकाओं से लेकर युवतियों और महिलाओं ने उड़ते रंग-गुलाल के बीच गरबे खेलकर मां की आराधना की।

आज यहां रंगोत्सव के बीच खेले गए गरबोत्सव में खुशियों का रंग चरम पर रहा। कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट की ओर से रंगारंग गरबा रास का सुंदर आयोजन किया। यहां रंगगुलाल के बीच खेले जाने वाले गरबे भी विशेष आकर्षण का केन्द्र है। ट्रस्ट की ओर से गरबारास, अखंड रामायण परायण, निराश्रित भोजन के साथ महाआरती कर मां की आराधना का नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है, इसमें भक्तजन बढ़-चढक़र भाग ले रहे है। यहां मां के दर्शन करने सुबह से शाम तक लम्बी कतारें लग रही है। कल मंगलवार महानवमी मंदिर परिसर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। दशहरे पर शाम 7 बजे कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट की ओर से रामजी की सवारी झिलमिल झांकियों के साथ निकाली जाएगी। रामरथ पर राम, लक्ष्मण और हनुमान के रूप में कार्यकर्ता शोभामान रहेंगे। यह सवारी नगर प्रमुख मार्गो से होती हुई नेहरू स्टेडियम पहुंचेगी यहां अंहकार रूपी रावण के पुतले का दहन कर विजयादशमी मनाई जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *